फंदे पर झूलती मिली एसबीआई के चीफ मैनेजर की लाश, बिहार के रहने वाले थे चंदन कुमार

अपराध झारखंड बिहार
Spread the love

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी में एसबीआई के चीफ मैनेजर चंदन कुमार की लाश उनके किराये के मकान में पंखे के फंदे पर झूलती बरामद की गयी है।

शव आवास के कमरे में पंखे से लटका पाया गया। सूचना मिलने पर नगर उंटारी पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित उनके आवास से चीफ मैनेजर के शव को पंखे से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया है। चीफ मैनेजर चंदन कुमार बिहार के भागलपुर के रहने वाले थे।

गढ़वा के एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि कथित रूप से मामला आत्महत्या का लगता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर में सामान बिखरे पड़े थे। इसकी भी जांच की जायेगी। पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है।