मिलन समारोह में राजद के युवा प्रखंड अध्‍यक्ष ने थामा भाजपा का हाथ

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला गांव में भाजपा का मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी विधायक भानु प्रताप शाही थे। इस अवसर पर राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने समर्थको राम नरेश ठाकुर, राम नाथ यादव, विजय यादव, अमन पासवान, दिलीप सिंह, विपुल सिंह, विपिन सिंह, सूरज सिंह, अनूप सिंह, विरेन्द्र रजवार, कमलेश शर्मा, कृष्णा सिंह, कमलेश सिंह, निरंजन सिंह, राजेश पासवान व शंभु रजवार के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय की उपस्थिति में सभी का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि आप सभी पार्टी के युवा सिपाही हैं। पार्टी आप सभी को भविष्य में जो जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी ईमानदारी के साथ दिल से निभाना है। कांडी प्रखंड में पार्टी के जनाधार को और आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व के सबसे पहली बायदान पर ले जाने का काम कर रहे हैं। हम सभी को कदम-कदम पर उनका साथ निभाना है। इससे पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही का हाई स्कूल मोड़ पर सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विधायक ने लमारी कला निवासी और मृतक जितेंद्र कुमार सिंह के घर पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर सांतावना दी। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी जितेन्द्र के परिजनों के साथ खड़े हैं। मृतक जितेंद्र सिंह की पुत्री नीति सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री है। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुष्प रंजन, महामंत्री शशि रंजन दुबे, लालेश्वर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मुखिया विनोद प्रसाद, शशांक शेखर सहित अन्‍य उपस्थित थे।