jharkhand weather alert : इन जिलों में दो-तीन घंटे में चलेगी आंधी

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। सतर्क रहें। रांची मौसम केंद्र ने तत्‍कालीक चेतावनी जारी की है। इसके मुतताबिक झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में आंधी चलने वाली है। बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, गुमला जिले के कुछ भागों में पड़ेगा।

केंद्र ने मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान किया है। सभी से सुरक्षित स्‍थानों पर चले जाने की बात कही है। सलाह दी है कि पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।