राष्ट्रपति रामनाथ का जन्मदिन आज, राज्यपाल रमेश बैस ने दी बधाई और शुभकामनाएं

झारखंड देश
Spread the love

रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का आज 1अक्टूबर 2021 यानी शुक्रवार को जन्मदिन है। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को राज्यपाल रमेश बैस ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि राष्ट्रपति अपने सौम्य स्वभाव से निरंतर सभी का मार्गदर्शन करते हैं। वे सबके विकास के प्रति सेवा भाव से समर्पित रहते हैं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है।