बड़ी खबरः पटना के कोतवाली थाना की पुलिस ने देर रात खलीफा गैंग के छह सदस्यों को किया गिरफ्तार

अपराध बिहार
Spread the love

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आयी है। कोतवाली थाना की पुलिस ने देर रात खलीफा गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार यह गैंग देर रात पटना आने वाले यात्रियों से ऑटो में लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। पिछले कई दिनों से यह गैंग पूरी तरह से शहर में सक्रिय था, जिसे देखते हुए पुलिस की ओर से एक टीम का गठन किया गया और गैंग के सदस्यों को दबोचने के लिए प्लानिंग की जाने लगी और इसमें सफलता भी मिली।

पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वहीं इस लूट का मास्टर माइंड भोला नट, सूरज खलीफा ,टुनटुन खलीफा और पंकज खलीफा बताया जा रहा है।