रांची। हर गुनाहगार को अपने किये की सजा मिलती ही है। यहां भी ऐसा ही हुआ है। राजधानी रांची के बाल गृह में नाबालिग से यौन शोषण किया जा रहा था। यौन शोषण का आरोप सुरक्षा प्रहरी पर लगा है।
इस मामले को लेकर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुये सुरक्षा प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शंभू लोहरा है। पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग को लालच देकर शंभू लोहरा यौन शोषण करता था। इस मामले में पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी शंभू लोहरा से पूछताछ कर रही है।