एक बार फिर पुलिसकर्मियों ने खाकी को किया शर्मसार, एक-दूसरे की फाड़ी वर्दी

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में एक बार फिर पुलिसकर्मियों ने खाकी को शर्मसार किया है।

धनबाद थाना के सीमावर्ती क्षेत्र अभया सुंदरी स्कूल के पास बीती रात दस बजे के करीब धनबाद थाना के एएसआई अशोक मंडल और एक ट्रैफिक जवान आपस में भिड़ गये, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में अशोक मंडल की वर्दी फट गई और उनका कीमती मोबाइल भी टूट गया।

स्थानीय लोगों की मानें, तो ट्रैफिक जवान ने शराब पी रखी थी। इसी समय धनबाद थाना के एएसआई अशोक मंडल से थोड़ी कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं दो पुलिसकर्मियों के बीच हुई इस मारपीट की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त ट्रैफिक जवान को पकड़कर थाना ले गई। दोनों के बीच झड़प किस बात को लेकर हुई थी, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।