मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन सुरेश पुजारी फिलीपीन्स्स से गिरफ्तार

अपराध देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। मुंबई के अंडरवर्ल्ड का एक और नाम सुरेश पुजारी उर्फ़ सतीश पई गिरफ़्तार हो गया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन और डिपार्टमेंट ऑफ ज्यूरिडिक्शन की संयुक्त कार्रवाई में उसे फ़िलीपीन्स से गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि सुरेश पुजारी फ़िलीपीन्स में सतीश पई नाम से रहता था और वहां पर ढाई साल से ज़्यादा के समय से रह रहा था।पुजारी पर मुंबई में 18 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं और अबतक मुंबई पुलिस में उसके क़रीब 15 गुर्गों को हिरासत में लिया है। क़रीब 48 साल का पुजारी साल 2007 से भारत से बाहर है और मुंबई पुलिस को साल 2020 में जानकारी मिली थी कि वो फ़िलहाल फ़िलीपीन्स में छिपा बैठा है।

सूत्रों के मुताबिक पुजारी फ़िलीपीन्स के काफी हाइ प्रोफ़ाइल इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहता था और वो कभी कभार ही घर से निकला करता था। पुजारी खुद को एजेंसियों बचाने के लिए सादा मोबाइल फ़ोन इस्तेमाल करता था। उसके पास एक स्मार्टफोन है जिसका इस्तेमाल बैंक के काम के लिए करता था। सूत्रों में बताया कि इसके ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस की एप्लिकेशन पर सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें अब तक किसी भी तरह का अधिकारिक रूप से कम्युनिकेशन नहीं हुआ है। वो लोग अपने ऑफिशियल रूट से इस बात का पता लगा रहे हैं ताकि उसे भारत वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया को शुरू किया का सके।