कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को जिम में कसरत करते हुए आया हर्ट अटैक; 46 साल की उम्र में निधन

देश
Spread the love

बेंगलुरू। सुपरस्टार एक्टर का आज सुबह जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस खबर की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने ट्वीट के जरिए दी है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ट्वीट किया है: “ये दिल तोड़ने वाला है। हम हमेशा तुम्हें मिल करेंगे मेरे भाई।” पुनीत राजकुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को बेंगलुरु के बिक्रम अस्पताल में करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बता दें कि कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को ‘अप्पू’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें फैन्स ने ये नाम दिया था। पुनीत को ‘अभी, ‘वीरा कन्नडिगा’, ‘अजय’, ‘अरासु’, ‘राम’, ‘हुडुगारु’ और ‘अनजनी पुत्र’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के लिए याद किया जाता है। उनकी आखिरी फिल्म ‘युवारथना’ थी। पुनीत राजकुमार वेटरन एक्टर राजकुमार के बेटे थे। उन्होंने करीब 29 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।