Jharkhand Weather : दो दिन भारी बारिश होने की संभावना, इन जिलों के लोग रहें सतर्क

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची (झारखंड)। बंगाल की खाड़ी में बने कम दवाब के क्षेत्र का असर आने वाले दिनों में झारखंड पर पड़ेगा। इसके कारण कई जिलों में दो दिन भारी बारिश होने की संभावना है। वज्रपात होने के संकेत भी हैं। इसे लेकर लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आने वाले 4 से 5 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने 15 अक्टूबर को जारी बुलेटिन में दी है। हवा के रूख के कारण मौसम में बदलाव भी आ सकता है।

केंद्र के मुताबिक 18 अक्टूबर से राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक 19 अक्टूबर को राज्‍य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 और 17 अक्टूबर को राज्‍य के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने के संकेत भी हैं। यही स्थिति 20 और 21 अक्‍टूबर को भी रहेगी।