weather alert

Jharkhand : अभी कहीं बाहर जाने से पहले जरूर पढ़े ये खबर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। अगर आप कहीं बाहर निकल रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में पड़ने की संभावना हैं। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।

मौसम केंद्र ने यह भी जानकारी दी है कि आज साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमकादुमका जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका भी है।