परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में खुली इंडियन कुंग फू संघ की शाखा

खेल झारखंड
Spread the love

गुमला। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में इंडियन कुंग फू संघ की शाखा खुली। इसका शुभारंभ 24 अक्‍टूबर को किया गया। मुख्‍य अतिथि‍ भाजपा के जिला महामंत्री मिसिर कुजूर और भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा देवी थे।

इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ प्रशिक्षकों को भी कुंग फू की नई और अत्याधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया। उन्‍हें बताया गया कि किस प्रकार इसे निजी और पेशेवर जिंदगी में उपयोग कर आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्रम में इंडियन कुंग फू संघ के बच्चों द्वारा कुंग फू का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया गया। इसे देखकर मौजूद लोगों तालियों की आवाज से स्टेडियम गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मिसिर कुजूर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। आने वाले समय में बच्चों को हर प्रकार की सहायता का आसवासन दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन इंडियन कुंग फू संघ के संस्थापक सह ग्रांड मास्टर बीके लिंबू (ली हांग) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन कुंग फू संघ की सचिव मिस डौली कुमारी सिंह, सह सचिव मोहहम्द इबरार कुरैशी, गुमला के चीफ प्रशिक्षक बीनू गोप, सह प्रशिक्षक बीरेंद्र उरांव, संरक्षक आनंद गोप का योगदान रहा। यह जानकारी मिस डौली कुमारी सिंह ने दी।