चीन के बाद रूस में कोरोना का कहर, लगा लॉकडाउन

दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

रूस। चीन के बाद रूस में कोरोना कहर बरपाने लगा है। इसके कारण वहां के सेंट पीटर्सवर्ग में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है। इस दौरा सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें की खुली रहेगी।

जानकारी हो कि रूस में 15 हजार से अधिक कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। इसके मद्देनजर रूस के विभिनन शहरों में पहले भी लॉकडाउन लगाया गया है। वर्तमान में वहां कोरोना संक्रमण के 8205983 मामले हैं। इससे अब तक 229528 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस करीब 833318 हैं। करीब 2300 मामले गंभीर श्रेणी में हैं।

इन हालातों को देखते हुए सेंट पीटर्सबर्ग में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। लॉकडाउन 30 अक्‍टूबर से 7 नवंबर के बीच होगा। इस दौरान कुछ जरूरी दुकानों को ही खुलने की इजाजत होगी।

गौरतलब है कि दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। चीन में मामले बढ़ने से स्‍कूल-कॉलेज, रेस्‍तरां सहित कई अन्‍य सार्वजनिक स्‍थलों को बंद कर दिया गया है। उड़ानें भी रद्द कर दी गई है।