दुखदः बिरसानगर में छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। दुखद खबर जमशेदपुर के बिरसानगर से आयी है। यहां थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा मनीषा होनहागा (14) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी परिवार के लोगों को गुरुवार की सुबह तब मिली जब मनीषा ने देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला था। परिजन जब कमरे में गये, तब देखा कि शव फंदे पर लटक रहा है। इसके बाद घटना की जानकारी बिरसानगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

मनीषा होनहागा ने आखिर किस कारण से फांसी लगाई है। इसका खुलासा परिवार के लोगों ने नहीं किया है। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से इस बारे में पूछताछ भी की है। परिवार के लोगों ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह 7 बजे के आस-पास मिली। घर में किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ था।