झारखंड में चौथा फिल्म फेस्टिवल शुरू, समापन के दिन जानिए क्या होंगे विशेष कार्यक्रम

Uncategorized
Spread the love

रांची। चौथा झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जिफा) का आगाज हो गया। तीन दिवसीय जिफा के विभिन्न कार्यक्रम ऑड्रे हाउस होंगे। पहले दिन फिल्म ‘उपन्यास’ के साथ फिल्म स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे हुई।

इसका विधिवत उद्घाटन दोपहर तीन बजे मुख्य अतिथि कला-संस्कृति विभाग के मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता हुई। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, डॉ महुआ माजी, हरि नारायण सिंह, बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण कश्यप, अजय मलकानी, डॉ अनिल ठाकुर आदि मौजूद थे। जिफा के पहले दिन कुल 30 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

इनमें झारखंड की 12 फिल्में और देश-विदेश से जिफा के लिए चयनित हुई 18 फिल्में रात 9:30 बजे तक दिखाई जाएंगी। दोपहर बाद नृत्य व संगीत, ट्राइबल फैशन शो और आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर देशभक्ति आधारित कार्यक्रम जारी हैं। साथ ही इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन विभिन्न स्टार्टअप प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी करेगी।

समापन के दिन कलाकार व साहित्यकार सम्मानित किए जाएंगे। झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन 30 अक्तूबर को अवार्ड नाइट के साथ होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, स्वामी कुमारन स्वामी उपस्थित रहेंगे।

लेखिका किक्की सिंह की पुस्तक का विमोचन होगा। अवार्ड नाइट में पत्रकार संजय कृष्ण, कुंदन कुमार चौधरी, फिल्म कलाकार ओम प्रकाश मिश्रा, संगीतकार भूषण मुंडू और फिल्म कलाकार राम बाबू को सम्मानित किया जाएगा।