झारखंड विद्युत कर्मचारी विकास संघ का गठन, दीपक महामंत्री बनें

झारखंड
Spread the love

रांची (झारखंड)। एरिया बोर्ड कार्यालय, रांची के प्रांगण में विद्युत कर्मचारियों की 10 अक्‍टूबर को बैठक हुई। इसमें नए संगठन का गठन किया गया। इस नवनिर्मित संगठन का नाम झारखंड विद्युत कर्मचारी विकास संघ (JVKVS) रखा गया है। उक्त संगठन के लिए पदधारियों का चयन किया गया।

संगठन का मूल उद्देश्य उद्योग हित और कर्मचारी हित है। बैठक में रिषिकेश, राजेश, मो इशरार हुसैन, दिलीप प्रसाद साव, प्रेम कुमार, विरेन्द्र, नंद कुमार, रविशंकर आदि भी मौजूद थे।

अध्यक्ष- बलिराम

महामंत्री- दीपक गिरि

कोषाध्यक्ष- अनुभव कुमार

प्रभारी सचिव- गोविन्द राणा

प्रवक्ता- शुभम कुमार