खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खोया मंडी में की छापेमारी, हड़कंप, भरे 5 के नमूने

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

अवनीश कुमार

फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)। आम तौर पर पर्व-त्योहार में मिलावटी सामनों की बाढ़ आ जाती है। मांग का फायदा उठाते हुए मिलावट खोर इसके बाजारों में पहुंचाने का काम करते हैं। कई बार मिलावटी सामान खाने से लोगों की जान तक चली जाती है।

इसके मद्देनजर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट दीवाली भार्गवा एवं अभिहित अधिकारी सैयद शाहनवाज हैदर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय से शहर कोतवाली अंतर्गत चौक खोया मंडी पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से मंडी में हड़कंप मच गया। लावारिश खोया भी मिला।

खाद्य सुरक्षा टीम ने विनोद कुमार गुप्ता पुत्र किशन लाल गुप्ता, अरुण कुमार टंडन पुत्र रामचन्द्र, अजीत सिंह भदौरिया पुत्र नरेन्द्र सिंह भदौरिया, सुशील कुमार पुत्र मुन्नालाल दुबे की दुकान में खोया के नमूने लिये। इसके अतिरिक्त दो टोकरी में लवारिस खोया पाया गया। उसे जब्त कर लिया गया। इसकी मुनादी कराई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपील की, जिसका खोया हो वह संग्रह कराकर खोया प्राप्त कर लें।