आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह कचहरी चौक, साइडिंग, बाबा मठ, मैना बगीचा होते हुए समाहरणालय वापस पहुंचा। इसमें लोक कलाकार और नेहरू युवा केंद्र के वॉलेंटियर्स शामिल हुए। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई गई।
रन फॉर यूनिटी के समाहरणालय वापस आने के बाद उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गयी। जिले में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने वाले आठ कला दलों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, डीसीएलआर मनीषा तिर्की, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनुप कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, स्टेनो लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी सुधीर मुर्मू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष कुमार, प्रशस्ति पत्र पाने वाले कला जत्था के दल नायक व कलाकार, नेहरू युवा केंद्र की ओर से सुमंती कुमारी यादव, प्रियंका कुमारी, सूर्यदेव प्रकाश, आकाश साहू, अनुप उरांव, संतोषी कुमारी, उर्मिला महतो, राजाराम तुरी, मुकेश कुमारी रवि, विमलेश राम, जिला जनसम्पर्क कार्यालय के सुभद्रा कुमारी, राजा कुमार, सुहैल अहमद, विकास वर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
कला जत्था के दलनायकों को दिया गया प्रशस्ति पत्र
1. जन कल्याण मंच-रेणु कुमारी
2. वनांचल कला केंद्र-दीप नारायण सिंह
3. समग्र आदिवासी कला विकास केंद्र-राजेश कुमार भगत
4. प्रज्जवलित विहार, कार्तिक नगर, जुरिया, लोहरदगा-सुनीता कुमारी
5. कुडुख कला केंद्र- अनीता उरांव
6. लोकनाथ लोहरा कला जत्था, दुंदरू पेशरार- लोकनाथ लोहरा।
7. जागृति कला समिति, अरैया, किस्को-नागेश्वर लोहरा।
8. लोक संस्कृति मंच-सुभद्रा पन्ना।