रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दशहरा का त्योहार अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।
सीएम ने कहा कि इस अवसर पर हम सभी समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराई को खत्म करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। राज्य में अमन-शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।