कर्नाटक में घमसान : बीजेपी ने राहुल को बताया ड्रग एडिक्ट, कांग्रेस ने मोदी को कहा था अंगूठाछाप

अन्य राज्य मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। नलीन ने कहा, ‘राहुल गांधी कौन हैं? मैं यह नहीं कह रहा हूं।

राहुल गांधी एक ड्रग्स एडिक्ट हैं और ड्रग पेडलर हैं। यह मीडिया में आया था। आप पार्टी को भी नहीं चला सकते हैं।’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की यह प्रतिक्रिया कर्नाटक कांग्रेस की तरफ से किए गए उस ट्वीट के बाद आई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंगूठाछाप बताया गया था। हालांकि, बाद में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने साफ किया था कि पीएम मोदी को लेकर यह विवादित ट्वीट पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने उनके ट्विटर हैंडल से हटा दिया है।

डीके शिवकुमार ने यह भी कहा था कि यह एक नौसिखिए की गलती थी। राजनीतिक चर्चा में नागरिक और संसदीय भाषा होना जरूरी है।