बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कश्मीर में शहीद, 29 नवंबर को बहन की शादी में आने वाले थे छुट्टी लेकर घर

बिहार
Spread the love

बेगूसराय। दुखद खबर जम्मू-कश्मीर से आयी है।यहां शनिवार को हुए ब्लास्ट में बिहार के बेगूसराय के लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार शहीद हो गये।

गश्ती के दौरान यह हादसा हुआ है। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे जिले में मातम पसरा हुआ है। शहीद के पिता ने बताया कि उन्हें टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी गई। पिता ने यह भी कहा कि चार दिन पहले ही मां से बात की थी। बोला था कि बहन की शादी में छुट्टी लेकर आ रहा हूं। सूचना के अनुसार पार्थिव शरीर रविवार दोपहर तक बेगूसराय पहुंचने की संभावना है।

यहां बता दें कि 29 नवंबर को ऋषि के छोटी बहन की शादी थी। सभी परिवारजन उसी तैयारियों में लगे हुये थे। वह 22 नवंबर को घर आने वाले थे। ऋषि कुमार बेगूसराय जिला मुख्यालय के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजीव रंजन के पुत्र थे। एक साल पहले सेना ज्वाइन की थी। वह मूलतः लखीसराय के पिपरिया के निवासी थे। बेगूसराय में जीडी कॉलेज के समीप पिपरा रोड में घर बना कर रह रहे थे।