केजीबीवी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में 848 छात्राओं के नामांकन की मंजूरी

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • रांची उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की बैठक

रांची। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक रांची उपायुक्‍त छवि रंजन की अध्‍यक्षता में 8 अक्‍टूबर को हुई। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में विधायक बंधु तिर्की, सांसद/विधायकों के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालयों के वार्डन उपस्थित थे।

बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय/झारखंड आवासीय विद्यालय बालिका विद्यालयों के कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रखंडवार चयनित सूची पर विचार-विमर्श किया गया। सूची का अवलोकन करते हुए समिति ने विभिन्न प्रखंडों से आये 848 बालिकाओं की सूची का अनुमोदन किया।

केजीबीवी में नामांकन के लिए प्रखंडवार चयनित छात्रा

01. केजीबीवी अनगड़ा – 57

02. केजीबीवी बेड़ो – 50

03. केजीबीवी बुण्डू – 50

04. केजीबीवी बुढ़मू – 50

05. केजीबीवी चान्हो – 49

06. केजीबीवी कांके – 61

07. केजीबीवी लापुंग – 50

08. केजीबीवी मांडर – 50

09. केजीबीवी नामकुम – 50

10. केजीबीवी ओरमांझी – 50

11. केजीबीवी सिल्ली – 50

12. केजीबीवी सोनाहातू – 54

13. केजीबीवी तमाड़ – 50

बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए प्रखंडवार चयनित छात्रा

1. झा. आ. बा विद्यालय ईटकी – 49

2. झा. आ. बा नगड़ी – 19

3. झा. आ. बा राहे – 50

4. झा. आ. बा रातू – 09

5. झा. आ. बा खलारी – 50