
कोलकता। पश्चिम बंगाल से भाजपा के लिए बुरी खबर है। रायगंज के बीजेपी विधायक कृष्णा कल्याणी ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
कल्याणी ने रायगंज से भाजपा सांसद देवाश्री चौधरी पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाजपा ने चौधरी और नए मनोनीत अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कल्याणी को कल ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
हालांकि कल्याणी के ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में फिलहाल शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल की सत्ता में टीएमसी की वापसी के बाद से कई बीजेपी विधायक ममता के पाले में जा चुके हैं।