‘मुक्‍कामार’ के साथ आई अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, इस हुनर को देगी बढ़ावा

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक गैर-लाभकारी संगठन मुक्कामार के साथ साझेदारी की है। यह संगठन युवा लड़कियों के बीच आत्मरक्षा के कौशल को सीखाने और आगे बढ़ाने का काम करता है। अभिनेत्री ने भी इसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।

एनजीओ मुंबई नगर शिक्षा विभाग के साथ काम करता है, ताकि युवा लड़कियों को शिक्षकों के साथ इक्विटी लैब चलाकर लैंगिक समानतापूर्ण स्कूली शिक्षा का अवसर प्रदान किया जा सके। उनका मुख्य फोकस लैंगिक समानता सुनिश्चित करना है। एनजीओ अभिनेत्री के साथ एक शोध रिपोर्ट-पावर ऑफ बॉडी, वॉयस एंड माइंड फॉर एवरी गर्ल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पावर विद मुक्की और एक डिजिटल उत्पाद भी लॉन्च किया है।

बतातें चलें कि ऋचा ने अपने काम से बाधाओं को तोड़ा है। ऋचा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर और फुकरे जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के जरिए अभिनेत्रियों के बारे में चली आ रही मिथक को तोड़ा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि ऋचा ने बड़े पर्दे पर मजबूत, दृढ़ निश्चयी महिलाओं को चित्रित करने और उनकी सराहना करने का मार्ग प्रशस्त किया। ऋचा चड्ढा पावर के लॉन्च के लिए अपना समर्थन देने के लिए आगे आई हैं। मुक्कामार वर्ष, 2022 तक 10,000 लड़कियों को प्रशिक्षित करेगा।

ऋचा कहती हैं, ‘जब तक हम अपने लड़कों को बदलने में सक्षम नहीं हो जाते, तब तक लड़कियों के बीच आत्मरक्षा एक प्राथमिकता बनी रहेगी। ऐसी स्थिति कभी नहीं आए, जब किसी को अपना बचाव करने की आवश्यकता हो। यह केवल लड़ने के बारे में नहीं है, आत्मरक्षा सीखने से लड़कियों को अपने शरीर में अधिक आत्मविश्वास मिलता है। उन्हें खुद को बेहतर ढंग से व्यक्त करने में सक्षम बनाता है। मुक्कमार अविश्वसनीय काम कर रहा है। हजारों लड़की और युवा वयस्कों के साथ मैंने उनके कुछ ग्राउंड इवेंट्स में भाग लिया है। ये शानदार है।