बर्थडे पर काटे 550 केक, वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कार्रवाई की मांग

मुंबई
Spread the love

मुंबई। लोग अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए काफी कुछ करते हैं। मुंबई के एक शख्स ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक साथ 550 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन बर्थडे में शामिल हुए लोगों ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन किया।

खबर के मुताबिक, कांदिवली पश्चिम स्टेशन इलाके में सूर्या रतूड़ी नाम के शख्स ने जन्मदिन पर 550 केक मंगवाए। बर्थडे में उसने एक साथ सभी केक काटे। सूर्या के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 बड़ी मेजों पर रंग-बिरंगे 550 केक सजे हुए रखे हैं। सूर्या दोनों हाथों में चाकू लेकर इन केक को काट रहा है, इस दौरान वहां मौजूद लोग शोर मचा रहे हैं और ज्यादातर ने मास्क भी नहीं पहना और न ही सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मुंबई पुलिस और बीएमसी से कार्रवाई की मांग की है।