एमबी डीएवी स्‍कूल में शिक्षक दिवस पौधरोपण, कराई गई प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पौधरोपण के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ राधाकृष्णन की तस्वीर के समक्ष नमन करते हुए प्राचार्य जीपी झा ने किया। उन्‍होंने शिक्षकों को विद्यालय, समाज, राष्ट्र और मानवता के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराया। पर्यावरण की शुद्धि के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर तरह-तरह के पौधों का रोपण भी किया।

विद्यार्थियों में शिक्षा और शिक्षक के प्रति सम्मान एवं जागरुकता लाने के उद्देश्य से पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के बीच शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता की गई। इसमें कक्षा एलकेजी में शुभांकर कुमार, अनुश्री लकडा, आराध्या कुमारी और दिव्यांश मेहता ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कक्षा यूकेजी में अवंतिका राणा, आकर्षा राज, हिमांगी नग, नव्या तारुषि, जीविषा बोचीवाल, दिव्यांश कुमार, आरुष चौधरी, रीत कुमार, विशेष प्रकाश और अयांश राज ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

कक्षा द्वितीय में प्रथम स्थान आलिया अंबर, समर्थ राज, रिशीथ राज दास, परिनिधि चौधरी, उत्कर्ष राज, शौर्य शर्मा,वन्दन्या राज,अर्ष नाथ शहदेव, काव्या साहू, वेदांश पंकज और अनुष्का रानी ने अर्जित किया। कक्षा आठवीं में शिक्षक की भूमिका पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें पीहू कुमारी ने प्रथम, अनुष्का आर्य ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।

इन प्रतियोगिताओं में अश्विन पात्रो, राजीव चौधरी, रुचिर मृगेंद्र, संगीता मित्तल व रजनी प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शिक्षक पीके सिन्हा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से अपनी रूचि के अनुसार मनोरम गीत, कविताएं व चुटकुले सुनाकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया।