भारतीय जनता मजदूर ट्रेड कॉउंसिल की प्रदेश कमेटी गठि‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड कॉउंसिल की प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के नये पदधारी और जिला अध्यक्ष को नियक्ति पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ, प्रदेश बीजेपी के महामंत्री आदित्य साहू और वरिष्ठ पत्रकार अक्षय तिवारी थे। मौके पर सांसद ने कहा कि मजदूरों के हित मे काम करें। केंद्र सरकार की ओर से मजदूर और श्रमिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उसका लाभ मजदूरों को मिले, ऐसा प्रयास करें।

आदित्य साहू ने कहा कि नई कमेटी नि:स्वार्थ भाव से कम करें। गांव-गांव तक जाकर मजदूरों के हित का काम करे। मजदूरों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें।

कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुये प्रदेश अध्यक्ष रामटहल नायक ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता मजूदर ट्रेड कॉउंसिल को मजबूत बनाएंगे। संगठन के माध्यम से मजदूर और श्रमिकों को उनका हक दिलायेंगे। आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार से कई मांगें की गयी। इनमें दैनिक मजदूरी की दर में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मजदूरों के लिए पेंशन की व्यवस्था, महिला श्रमिकों के लिए जगह-जगह शौचालय की व्यवस्था, श्रमिक आवास, दुर्घटना में मौत के बाद श्रमिक के आश्रितों को तत्काल दो लाख का सरकारी मुआवजा देना आदि शामिल है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम मुंडा, सुदामा साव, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशु शेखर बर्णवाल, अंचल तिवारी, बैजनाथ सोरेन, शैलेश सिन्हा, शम्भू करमाली, सतीश महतो, अरविंद प्रताप सिंह, प्रकाश महतो, महामंत्री परमेश्वर मोदी, विक्रम शर्मा, सचिव अविनाश कुमार, दिनेश सिंह तोमर समेत विभिन जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।