नई दिल्ली। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक अनोखे पेंट को बनाया है, जो हमारी AC के ऊपर की निर्भरता को खत्म कर सकता है। दावा ये किया जा रहा है कि ये पेंट आने वाले समय में गर्मियों के सीजन में AC को रिप्लेस कर देगा।
इस खास पेंट को अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे सफेद पेंट है। इस अनोखे पेंट ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे सफेद पेंट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वैज्ञानिकों ने इस पेंट का निर्माण एक खास उद्देश्य से किया है। इस पेंट की मदद से ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अगर इस पेंट के जरिए 1000 स्क्वायर फीट की छत को कवर कर दिया जाए तो 10 किलोवाट की कूलिंग पावर मिलेगी। इससे घर के भीतर का माहौल काफी ठंडा हो जाएगा। जल्द ही यह पेंट मार्केट में आने वाला है। वैज्ञानिकों ने इस खास पेंट को मार्केट में लाने के लिए एक कंपनी से बात भी की है। पेंट को बनाने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक ये ज्यादा सफेद होने के कारण काफी परावर्तक है।
ये पेंट सूर्य की बहुत सूक्ष्म गर्मी ही अवशोषित करता है, बाकी सब ये उत्सर्जित कर देता है। इसी वजह से घर के भीतर का वातावरण काफी ठंडा रहेगा। अगर भविष्य में इसका इस्तेमाल बढ़ता है तो AC पर हमारी निर्भरता कम हो जाएगी। इसका एक सकारात्मक लाभ पर्यावरण में देखने को मिलेगा। AC के इस्तेमाल से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव बढ़ता है।