धनबाद पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

मुख्य समाचार
Spread the love

राजधानी पटना से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को धनबाद पहुंचे। यहां वो तीन दिनों तक धनबाद में रहकर प्रांत कार्यकारिणी, प्रचारक, संगठन पदाधिकारी और प्रबुद्ध-बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करेंगे।

तीनों दिन का कार्यक्रम धनसार स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। संघ प्रमुख के कार्यक्रम में बिहार-झारखंड के पदाधिकारी, संघ कार्यवाह, महानगर और नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रांत के कई पदाधिकारी धनबाद पहुंच गये हैं। संघ प्रमुख के साथ प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक भी पहुंचे हैं। इनके अलावा भाजपा के प्रदेश के कई नेता भी शिरकत करेंगे।

बैठक में 2024 तक बिहार और झारखंड के सभी मंडलों और गांवों तक संघ की योजना और कार्यों को कैसे पहुंचाया जाये, इस पर मंथन किया जायेगा। संघ की प्रांत कार्यकारिणी में बिहार और झारखंड दोनों शामिल हैं, जिसे उत्तर-पूर्व क्षेत्र नाम दिया गया है। यह जानकारी कार्यवाह अरुण सिंह ने दी है।