दौड़ लगाकर रेल कर्मि‍यों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

झारखंड
Spread the love

धनबाद। रेल कर्मियों ने ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ के तहत 23 सितंबर को दौड़ लगाई। फिट रहने का संदेश दिया। इसकी शुरुआत हिल कॉलोनी स्थित ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद शाखा दो के कार्यालय से हुई। इसमें शामिल कर्मी हिल कॉलनी, स्टेशन रोड होते हुए धनबाद स्टेशन पहुंचे। पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया।

इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को स्वास्थ रखना है। धनबाद मंडल के साथ-साथ भारतीय रेल में सभी स्टेशनों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। बतातें चलें कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय रेल 13 अगस्त से 2 अक्टूबर, 2021 तक ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ आयोजित कर रहा है। इस कड़ी में यह कार्यक्रम था। इसके साथ-साथ स्वच्छता अभियान का भी पालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में टीके साहू, नेताजी सुभाष, एसके सिंह, एके दा, एनके खवास, परमेश्वर कुमार, राजू चौबे, सोमेन दत्ता, रंजीत यादव, पिंटू नंदन, धुरंधर यादव, आरके प्रसाद, विनोद कुमार, शिवकुमार, बीएम सिंह, एस मंजेश्वर राव, विमल मंडल, एके दास, सीएस प्रसाद, रंजीत कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार और विश्वजीत मुखर्जी आदि ने भी हिस्सा लिया।