नई दिल्ली। मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता 75 साल की कमला भसीन का शनिवार को निधन हो गया। भसीन ने तड़के करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।
कमला भसीन के निधन से सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में भसीन एक प्रमुख आवाजबन कर सामने आई थी। सामाजिक संगठनों ने कहा है कि कमला भसीन के निधन से महिलावादी आंदोलन समेत सभी जन आंदोलनों की अपूरणीय क्षति हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली।
उन्होंने जीवन को विपरीत परिस्थितियों में मनाया। कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने भी कमला भसीन के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।