रांची। बड़ी खबर झारखंड से है। यहां कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से आहुत भारत बंद को नक्सलियों ने भी समर्थन दिया है।
झारखंड में नक्सलियों ने भारत बंद को सफल बनाने की अपील की है। झारखंड के विभिन्न जिलों में पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने समर्थन की बात कही है। यह पहला मौका नहीं है, जब नक्सलियों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। पहले भी नक्सली ऐसा करते रहे हैं। नक्सलियों द्वारा किसानों के पक्ष में बंद के समर्थन को देखते हुए झारखंड में भी पुलिस सतर्क है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया है।
जानकारी के अनुसार नक्सली बंद के दौरान नक्सली महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बना सकते हैं। स्पेशल ब्रांच के इनपुट पर झारखंड पुलिस सड़क, रेल मार्ग और नक्सल इलाकों में निगरानी रख रही है।