रांची। सूबे के प्रभारी डीजीपी रहे और वर्तमान में अग्निशमन तथा गृह रक्षा वाहिनी के डीजी एमवी राव आज गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गये।
जैप वन परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। 15 मार्च 2020 को उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। इस पद पर वह 11 माह रहे। 12 फरवरी 2021 को उन्होंने नये डीजीपी नीरज सिन्हा को डीजीपी का पदभार दे दिया था। इसके बाद से ही वे गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन के डीजी के पद पर पदस्थापित थे।
झारखंड कैडर के 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी एमवी राव की गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती रही है। वे पूर्व में दो बार रांची के एसएसपी, एसपी गुमला, एसपी हजारीबाग भी रह चुके हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दो बार आइजी, बोकारो के आइजी, सीआइडी के एडीजी, पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वहां से लौटने के बाद उनका पदस्थापन डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन के डीजी के पद पर किया गया था।