रांची। लायन्स क्लब ऑफ रांची, समर्पण (मोरहाबादी) के तत्वावधान में रांची के कांके रोड स्थित संयुक्त कृषि कार्यालय में 15 सितंबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉ एजे पाठक द्वारा निःशुल्क सेवा प्रदान की गई। कुल 73 लोगों की नेत्र जांच करते हुए चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
शिविर में रांची जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कार्यालय, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय, आत्मा परियोजना निदेशक कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई।
इस कार्यक्रम में प्रखंड से आये प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक एवं किसानों का भी निःशुल्क नेत्र जांच कराया गया। इस कार्यक्रम में रांची जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार स्वयं उपस्थित थे। उन्होंने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को चिकित्सीय परामर्श के अनुसार अपने आंखों का विशेष ख्याल रखने का सुझाव दिया।
इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती उषा गुप्ता, सचिव आरती कुमारी, निकिता अग्रवाल, अंजली झा, संगीता जुल्का के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष सुमिता बेदी मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर लायन्स क्लब के कपिल देव विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।