Jharkhand : स्‍कूलों का होगा गहन निरीक्षण, शिक्षा सचिव ने VC में दिए ये निर्देश

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने पिछले दिनों राजधानी रांची के दो स्‍कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्‍होंने पढ़ाई को लेकर कई तरह की खामी पाई थी। एक स्‍कूल की प्रभारी प्रधानाध्‍यापक बिना सूचना के गायब थी। बच्‍चे पढ़ाई छोड़कर खेल रहे थे। बिना लेशन प्‍लान के पढ़ाई हो रही थी।

इसके बाद शिक्षा सचिव ने 2 नवंबर, 2022 को VC के माध्‍यम से विभिन्‍न जिलों के शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सचिव के द्वारा कई निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसका पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

वीसी में दिए गए निर्देश

सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षक/ प्रभारी प्रधनाध्यपक अपने विद्यालय के सभी अभिलेख अद्यतन रखें, क्योंकि आपके विद्यालय का गहन निरीक्षण होने जा रहा है।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष / ग्राम प्रधान और सभी विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य को सक्रिय किया जाय।

विद्यालय में साफ-सफाई पर पूर्णतः ध्यान रखा जाय।

मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार नियमित समय पर दिया जाय। जो बच्चे अंडा नहीं खाना चाहते हैं, उन्हें जोर जबरदस्ती अंडा नहीं दिया जाय। उन्हें अंडा के स्थान पर फल दिया जाय। मध्याह्न भोजन पकाने में गैस का उपयोग किया जाय।

जो बच्चे विद्यालय नहीं आते हैं, उनके अभिभावक से ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य की उपस्थिति में संपर्क किया जाय।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक / प्रभारी प्रधनाध्यपक /कार्यालय कर्मी सक्षम पदाधिकारी से आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर ही विद्यालय/ कार्यालय से प्रस्थान करें, ताकि कार्यालय/विद्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजी संघारित किया जा सके।

विद्यालय में पाठ टिका /लेशन प्लान तैयार किया जाय। निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत किया जाय।

खेलो झारखंड इत्यादि, जो भी फंड विद्यालय को उपलब्ध कराया गया है उसकी शत प्रतिशत राशि का उपयोग ससमय किया जाय। खर्च की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध कराया जाय। यदि राशि की निकासी ससमय नहीं कि गई तो वैसी स्थिति में सारी जबावदेही विद्यालय प्रधान की होगी।