लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण ने बच्‍चों को स्मार्टफोन दिया

झारखंड
Spread the love

रांची। कोई शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इस उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ रांची समर्पण की ओर से जरूरतमंद बच्‍चों को स्मार्टफोन दिया जाएगा। क्लब की ओर से करमटोली स्थित बस्ती में कार्यक्रम का आयोजन कर इसकी शुरुआत की गई। सदस्यों ने कहा कि आज के कोविड-19 में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। स्‍मार्टफोन नहीं रहने के कारण इसकी वजह से कई बच्चों को दिक्कत हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन बांटने का निर्णय लिया है।

सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्‍चों को को बिना रुकावट स्कूली शिक्षा उपलब्‍ध करना है। मौके पर कॉपी, किताब, पेंसिल आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की संयोजक अंजली जैन द्वारा से मोबाइल फोन उपलब्ध कराए गए। इसमें उनके परिवार के सदस्यों ने भी सहयोग किया। मौके पर अध्यक्ष उषा गुप्ता, सचिव आरती झा, सुमिता बेदी, निभा गुप्ता, निकिता अग्रवाल, संगीता मुल्का आदि सदस्य मौजूद थीं।

इससे पहले गुरुनानक देव जी लंगर सेंटर डिवॉन ओंकार मिशन मुरामकला, रामगढ़ में क्लब को ओर से गरीब बच्चों, विधवा और बुजुर्गो को भोजन कराया गया। इसमें क्‍लब की सदस्‍य उषा गुप्ता, आरती झा, निकिता अग्रवाल, सुमिता बेदी, आशा जैन आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम संयोजिका आरती झा की ओर से भोजन उपलब्ध कराए गये थे।