लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत रांची के रिम्स परिसर में 360 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था का प्रयास रिलीविंग द हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराकर उनके भूखे पेट को भरना है।

इस सेवा कार्यक्रम के स्पॉन्सर सुमन और रामवतार राजगढ़िया थे। प्रोजेक्ट चेयरमैन श्रवण राजगढ़िया एवं प्रोजेक्ट गाइड दिवाकर राजगढ़िया थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेमी अग्रवाल, दिवाकर राजगढ़िया, रतन अग्रवाल, मनोज गोप, राम कृष्ण जी, रामवतार राजगढ़िया, सुमन राजगढ़िया, लायन श्रवण राजगढ़िया एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी क्लब के जनसम्पर्क पदाधिकारी राम कृष्ण जी ने दी।