झारखंड सरकार ने कई डीएसपी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की, देखें सूची

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की ट्रांसफर-पोस्टिंग सरकार ने कर दी है। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है। अधिसूचना के आलोक में संबंधित पदाधिकारी को अविलंब प्रभार ग्रहण करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (झारखंड जगुआर, रांची) प्रदीप उरांव को स्थानांतरित करत हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा (साहेबगंज) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा, झारखंड) शंभू कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा (चतरा) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक ((झारखंड जगुआर, रांची) अमित कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव (हजारीबाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक (भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरा, झारखंड) धीरेन्द्र नारायण बंका को स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सारठ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा, चतरा विकाश पाण्डेय को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (झा०स०पुo 01, डोरंडा, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पुलिस पदाधिकारी, सारठ, देवघर अमोद नारायण सिंह को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक ((भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हजारीबाग मो नेहालुद्दीन को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा, शारखंड, रांची) के पद पर पदस्थापित किया गया है।