अंडमान में बंधुआ मजदूर रहे फुचा महली 35 साल बाद लौटे गुमला

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के गुमला ज‍िले के बिशुनपुर निवासी फुचा महली अंडमान में बंधुआ मजदूर थे। वे 35 साल बाद अपने घर लौटे हैं। उन्होंंने 03 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

महली ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की वजह से ही वे 35 वर्ष बाद वे अपने घर लौट सके। इससे पूर्व तक वे नार्थ और मिडिल अंडमान द्वीपसमूह में बंधुवा मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। मालूम हो कि गुमला निवासी फुचा महली के परिजनों ने झारखंड के श्रम विभाग और शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क कर फुचा महली की घर वापसी का आग्रह किया।

मामले की जानकारी के बाद श्रम विभाग के अधिकारी और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा महली को मुक्त कराया। मुख्यमंत्री ने फुचा महली को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।