मुंबई। कल रात मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को एक फोन कॉल आया, जिसमें एक अज्ञात शख्स ने दावा किया कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की जिंदगी को खतरा है।
पुलिस तुरंत जांच में जुट गई तब पता चला कि कॉल फर्जी था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। खबर के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलर लखनऊ का रहने वाला है। जाँच-पड़ताल के लिए मुंबई पुलिस लखनऊ पुलिस के संपर्क में है।

जल्द ही आरोपी को मुंबई लाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले जुलाई में भी किसी ने कॉल कर दुबई से मुंबई आ रहे एक विमान में आरडीएक्स होने की झूठी अफवाह फैला दी थी। जांच के बाद ये जानकारी फर्जी पाई गई।