जमुई। बड़ी खबर जमुई से आयी है। जमुई जिले के जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह सिकंदरा पूर्वी से दुलारी देवी निर्विरोध निर्वाचित होंगी। यहां बता दें कि आज नामांकन वापस का अंतिम दिन था। दुलारी देवी को छोड़कर इस पद के लिए नामांकन किये सभी प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। इस कारण दुलारी देवी निर्विरोध निर्वाचित होंगी।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरा पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह से दुलारी देवी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। सोमवार को नाम वापसी के दिन पति गुड्डू यादव सहित पांच अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पर्चा वापस लिए जाने के बाद यह संयोग बना है।
यह राजनीतिक घटनाक्रम जमुई के इतिहास में संभवत पहली बार हुआ है। अब चेयरमैन की कुर्सी पर दुलारी की दावेदारी मजबूत हो गई है। इसके पहले भी दोनों बार चेयरमैन के लिए गुड्डू ने हाथ पांव मारा था, लेकिन राजनीतिक तिकड़म के आगे उसे यह उपलब्धि हाथ नहीं लगी थी।