घर बैठे श्रद्धालु देख पाएंगे अयोध्या की राम लीला

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। कोरोना काल में कहीं पर भी रामलीला नहीं हो रही है। पिछले वर्ष दूरदर्शन के माध्यम से दुनिया के कोने-कोने में भगवान श्री राम के भक्तों ने अयोध्या की रामलीला घरों में बैठकर देखी थी। उक्‍त बातें विश्व की सबसे बड़ी अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कही।

सुभाष ने कहा कि भगवान श्री राम के आशीर्वाद से अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बनी। दूरदर्शन के सहयोग से यह एक ऐसी इकलौती रामलीला है, जो पिछले वर्ष 14 भाषाओं में दिखाई गई थी। इस बार अयोध्या की रामलीला में भगवान श्री राम के कपड़े नेपाल उनके ससुराल से उनकी शाही ड्रेस और मुकुट बन कर आ रहे हैं। रावण की ड्रेस श्रीलंका से तैयार हो रही है। उनके मुकुट पर ध्यान दिया जा रहा है। मुंबई के जाने-माने ड्रेस डिजाइनर विष्णु पाटील यह ड्रेस तैयार करा रहे हैं। 

इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता सत्य प्रकाश राणा ने बोला कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी के सहयोग से पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला ने सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। इस बार भी अयोध्या की रामलीला की भव्य तैयारी कर रहे हैं, जिससे भगवान श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठकर रामलीला देख पाएं। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर होगा।

क्रिएटिव डायरेक्टर जनरल सेक्रेटरी शुभम मलिक ने बोला कि हमारा यही उद्देश्य है कि लोग अयोध्या की रामलीला अपने घर में बैठकर दूरदर्शन पर देख पाएं। इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के वाइस प्रेसिडेंट अजय बाजार ने बोला कि अयोध्या की रामलीला के मुख्य संरक्षक परवेश साहिब सिंह वर्मा के मार्गदर्शन से होती है।