आज रिलीज हो रही दिल को झकझोरती फिल्म ‘दिल्ली कांड’

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। दिल्ली में हुए रेप कांड ने पूरे देश के लोगों में एक आक्रोश भर दिया था। उस मनहूस घटना पर बेस्ड एक हिंदी फीचर फिल्म ‘दिल्ली कांड’ बनी है। यह 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म के लेखक, निर्देशक और निर्माता क्रितिक कुमार हैं।

गैंग रेप जैसे घिनावने और जघन्य अपराध को दर्शाती इस फिल्म की कहानी सीधी सादी कॉलेज गर्ल से शुरू होती है। उसकी आंखों में कई ख्वाब हैं। दिल में कई प्यारी ख्वाहिशें हैं। वह अपने मां बाप की बहुत ही लाडली है। उसे एक नवजवान से मोहब्बत भी हो जाती है। मगर एक रात उसके साथ समाज के कुछ हैवान ऐसा करते हैं कि उसकी जिंदगी तबाह हो जाती है।

अब तक गैंग रेप केस की जांच और अदालती कार्रवाई को कई फिल्मों में दिखाया गया है, लेकिन इसमें उस रात बस के अंदर क्या और कैसे हुआ था, किस तरह की दरिंदगी अपनाई गई थी। यह दिखाया गया है। इसमें कई सीन और शॉट्स ऐसे हैं, जो दिल दिमाग को विचलित कर सकते हैं। साथ ही आपको समाज के ऐसे हैवानों पर बहुत गुस्सा भी आएगा।

गैंगरेप की शिकार होने वाली लड़की पर क्या बीतती है, उसके मां बाप, उसके घरवालों पर क्या गुजरती है, इन सभी पहलुओं को इसमे बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म के जरिये यह संदेश देने का प्रयास भी किया गया है कि जनता को छेड़खानी, बलात्कार या महिला से छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।

फैशन परेड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई इस फिल्म को 21 स्ट सेंचुरी आर्ट्स ने को- प्रोड्यूस किया है। एसोसिएट प्रोडयूसर स्वाति सिंह हैं। एक्ट्रेस काशवी कंचन ने इसमें गैंग रेप की शिकार लड़की का किरदार अदा किया है। उनके कई शेड्स हैं। उन्होंने बेहतर परफॉर्मेंस दी है। वीरेंद्र सक्सेना ने इस फिल्म में रेप की शिकार लड़की के पिता का किरदार किया है, जबकि टीवी ऎक्ट्रेस प्रीतिका चौहान एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं।

फिल्म में शाहबाज बवेजा ने रेपिस्ट का किरदार किया है। संगीतकार शशांक रंजन, सिंगर्स जावेद अली, आदित्य नारायण, अंतरा मित्रा, हर्षित सक्सेना, अमन त्रिखा इत्यादि हैं।