
नई दिल्ली। डेलीवुड ने हॉलीडे इन में मिस्टर, मिस, मिसेज और टीन इंडिया 2021 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया। जालंधर, पंजाब से करण कौडा को डेलीवुड मिस्टर इंडिया-2021 का विजेता घोषित किया गया। डेलीवुड मिस्टर इंडिया फर्स्ट रनर-अप जोधपुर, राजस्थान से करण वीर सिंह थे। अर्जुन वशिष्ठ बरेली, उत्तर प्रदेश से सेकेंड रनर-अप थे।
पूर्णिया, बिहार की नैन्सी रॉय को डेलीवुड मिस इंडिया-2021 घोषित किया गया। रिद्धि पटेल फर्स्ट रनर-अप गुजरात से और शताब्दी साहू सैकेंड रनर-अप छत्तीसगढ़ से रहीं।
झारखंड के धनबाद की रूमा मुखर्जी को डेलीवुड मिसेज इंडिया 2021 घोषित किया गया। पंजाब की हरजीत कौर फर्स्ट रनर-अप और सैकेंड रनर-अप कोलकाता, पश्चिम बंगाल से तानी चौधरी थीं।
जम्मू-कश्मीर के साहिल खड़गोत्रा को डेलीवुड मिस्टर इंडिया टीन-2021 घोषित किया गया। माउंट आबू के मोहम्मद फैजान फर्स्ट रनर-अप और सैकेंड रनर-अप रोहतक, हरियाणा के नितिन मलिक थे।
बैंगलोर, कर्नाटक से पराजिका शर्मा को डेलीवुड मिस इंडिया टीन-2021 घोषित किया गया। वाराणसी यूपी से आरुषि फर्स्ट रनर-अप रही।
टॉप 4 फाइनलिस्ट ने फिनाले में अपनी नॉलेज स्किल्स का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्रेया शुक्ला, न्याय मूवी की अभिनेत्री, 2017 में डेलीवुड फर्स्ट रनर अप, विनोद अहलावत, संस्थापक डेलीवुड, बाबला कथूरिया, मुंबई के अंतरराष्टींय स्तर पर प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मुख्य अतिथि थे।
फिनाले में संगीता भास्कर, कैलाश चंदना, श्रीमती दीपा चंदना, सना कपूर, वरुण कत्याल, इंदु टिक्कू खोली, कीर्ति मिश्रा नारंग, नील आर्यन, अनुज लालवानी, अंशु गुप्ता, मिसेज इंडिया फर्स्ट रनर-अप 2018, मिस्टर अख्तर और मिस्टर अल्ताफ, दक्ष भास्कर भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
पूरे भारत से प्रतियोगियों ने कार्यक्रम में भाग लिया है। प्रतियोगिता के फिनाले तक पहुंचने से पहले चार राउंड आयोजित किए गए थे। पहला राउंड इंटोंडक्शन राउंड और उसके बाद एलिमिनेशन और दूसरा राउंड थीम राउंड था। तीसरा राउंड प्रश्नोत्तर का दौर था। प्रत्येक जूरी सदस्य ने प्रत्येक प्रतियोगी से 3-3 प्रश्न पूछे थे। वहीं आखिरी राउडं एक सामान्य प्रश्नोत्तर राउंड था।
बतातें चलें कि डेलीवुड दिल्ली के प्रमुख फैशन संगठनों में से एक है। यह मिस्टर एंड मिस इंडिया, डेलीवुड मिसेज इंडिया, टीन एंड टैलेंट हंट की आयोजक है। डेलीवुड उन सभी महत्वाकांक्षी मॉडलों, गायकों, डांसर्स और सभी कलाकारों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जो फैशन इंडस्टीं में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।