बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन 08 सि‍तंबर को हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। अभिनेता अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की खबर दी।

अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, वो मेरा अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई है। मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।

जानकारी हो कि कुछ दिनों पहले ही अक्षय की मां की तबीयत खराब हो गई थी। इसकी वजह से अक्षय यूके में फिल्म शूटिंग छोड़कर वापस घर लौट आए थे। इसकी जानकारी भी अक्षय ने अपने फैंस को दी थी। अब ट्वीट कर मां के निधन की जानकारी दी।