भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सात दिवसीय सांगठनिक दौरे पर कल जाएंगे संथाल परगना

झारखंड
Spread the love

  • सभी 7 जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल

रांची। प्रदेश भाजपा ने सांगठनिक मजबूती के साथ राज्य सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया का तीन दिवसीय झारखंड प्रवास संपन्न हुआ। कल से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश संथाल परगना क्षेत्र के प्रवास पर निकल रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संथालपरगना प्रमंडल के प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 4 सितंबर की सुबह रांची से देवघर के लिये प्रस्थान करेंगे। प्रकाश देवघर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सारठ, मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

5 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष गोड्डा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद गोड्डा, महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

6 सितंबर को दुमका जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शिकारीपाड़ा, जामा, जरमुंडी एवं दुमका विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे।

7 सितंबर को जामताड़ा प्रवास पर रहेंगे। वे जामताड़ा जिला के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।

8 सितंबर को पाकुड़ के कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

9 सितंबर को पाकुड़ जिला के पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होने के बाद साहेबगंज के लिये प्रस्थान करेंगे।

10 सितंबर को साहेबगंज के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राजमहल, बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बैठक में शामिल होंगे।

वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभी जिलों में जनजाति सम्मेलन एवं प्रबुद्धजनों की बैठक को भी संबोधित करेंगे। वे 11 सितंबर को रांची लौटेंगे।