Tokyo Olympics : सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई दूती चंद, हॉकी और डिस्कस थ्रो में उम्मीद

खेल दुनिया
Spread the love

टोक्‍यो। स्प्रिंटर दुती चंद महिलाओं की 200 मीटर हीट 4 में सातवें स्थान पर रहीं। दुती चंद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाईं। आज हॉकी और डिस्कस थ्रो में बेटियां अपना द‍म दिखाएगी। इन खेलों में पदक की उम्‍मीद बरकरार है। दोनों मुकाबला आज ही होना है।

ओलिंपिक में रविवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा था। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह दो ओलिंपिक मेडल जीतने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को हराकर 49 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सोमवार को भी भारत के अहम मुकाबले खेले जाने हैं। हालांकि दुती चंद 200 मीटर की रेस में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई। चक्का फेंक में कमलप्रीत कौर फाइनल में हिस्सा लेंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम क्‍वाईर फाइनल में भाग लेगी।