15 अगस्त, 2021
पंचांग
विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- शुक्ल। तिथि- सप्तमी सुबह के 09.51 बजे तक। नक्षत्र- विशाखा पूरा दिन पूरी रात तड़के 04.26 बजे तक। योग- शुक्ल सुबह के 08.32 बजे तक। दिशा शूल- पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.50 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.00 बजे। राहुकाल- शाम के 05.22 से 07.00 बजे तक। अभिजीत दिन के 11.59 बजे से 12.52 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)
राशिफल
मेष
(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) पारिवारिक और सामाजिक रूप से दिन अच्छा है। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अच्छे माहौल से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा।
वृष
(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) आज का दिन आपके अनुकूल है। किसी दूर की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिलने का योग है। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन
(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। विशेष रूप से बहस में नहीं पड़ें। विवाद में फंसने का खतरा है। आज आपके किसी नजदीकी से भी मतभेद का योग है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
कर्क
(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज आपका पुरुषार्थ ही आपके काम आएगा। अतः बेहतर यही होगा कि आप मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ें। आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। स्वयं लिए गए निर्णय पर ही आगे बढ़ना उचित होगा।
सिंह
(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) आज का दिन मिश्रित फल वाला है। कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। इसका बुरा असर आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है।
कन्या
(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) 15 अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला है। आज कामकाज से संबंधित बड़े फैसले नहीं लें। भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। शाम को अपने मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।
तुला
(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) आज का दिन निर्णय लेने के लिए उपयुक्त नहीं है। मन में कई विचार आएंगे लेकिन थोड़ा समय लेकर उन पर विचार कर लें। अन्यथा कामकाज और घर से संबंधित निर्णय से समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) व्यापार में आज कुछ नए नए आइडिया आएंगे, जिससे आप अपनी आय को बढ़ा सकें, लेकिन आपको आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा प्रेम जीवन में ऊर्जा का संचार होगा।
धनु
(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) दिन आपके लिए उत्तम फल वाला है। आज आपको आय बढ़ाने के कई रास्ते में नजर आएंगे। हालांकि उसमें से कुछ गलत भी हो सकते हैं। आपको सही मार्ग चुनकर उस पर आगे बढ़ना होगा।
मकर
(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) आज आपके श्रम पर भविष्य बनेगा। अपने प्रयास से आज आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है।
कुंभ
(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज उधार के चक्कर में बिल्कुल नहीं पड़ें। अन्यथा उसे वापस करना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। व्यापार में विस्तार के लिए अभी समय ठीक नहीं है। इसे कुछ समय के लिए टाल दें।
मीन
(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय थोड़ा तनावपूर्ण है। शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। चिंता नहीं करें, वे नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।