आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

07 अगस्‍त, 2021

पंचांग

विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- दक्षिणायन। मास- सावन। पक्ष- कृष्ण। तिथि- चतुर्दशी रात के 07.11 बजे तक। नक्षत्र- पुनर्वसु सुबह के 08.16 बजे तक। योग- सिद्धि रात के 12.38 बजे तक। दिशा शूल- पूर्व और ईशान (उत्तर-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 05.46 बजे। सूर्यास्त- सायं 19.07 बजे। राहुकाल- सुबह के 09.06 से 10.46 बजे तक। अभिजीत दिन के 12.00 बजे से 12.53 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज का दिन आपके लिए उन्नति के द्वार खोल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के बल पर प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसके लिए सतर्कता बरतें।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। कामकाज में नए प्रयास करने से पको लाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) काफी समय से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। नए कार्य में आपको लाभ की उम्मीद दिख रही है। अपनी ही बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के लिए कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ेंगे। उसे आप मजबूरी में करेंगे।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा बीतेगा। अधूरे कार्य को पूरा कर सकेंगे। हालांकि इसके बाद और काम करने का आपका मन नहीं करेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) विद्यार्थियों के लिए आज सफलता का दिन है। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह और प्रसन्नता का माहौल बनेगा। कामकाज मनोनुकूल चलेगा। आज जोखिम वाले कार्य को टाल दें।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन रचनात्मकता के लिहाज से अनुकूल है। कला और संस्कृति से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक कोई नया कार्य कर सकेंगे। आज धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) सात अगस्त 2021 का राशिफल मिला-जुला है। कार्यक्षेत्र में सफलता का योग है। पदोन्नति भी संभव है। आर्थिक रूप से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक रूप से अधिक खर्च हो सकता है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) आज आवश्यक होने पर ही यात्रा पर जाएं। इसमें परेशानी के साथ ही अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। आय के नए स्रोत बनाने के लिए समय उपयुक्त है। प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। पैसे खर्च करने के मामले में विशेष रूप से सतर्कता बरतें। आज आपको कोई अपना धोखा दे सकता है। इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी हो तो) दिन आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। सांसारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आज किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आज का दिन ठीक-ठाक है। कोई पुराना विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। इसमें आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति मिल सकती है।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको सफलता का योग है। कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने वाले लोग मुंह की खाएंगे। उच्च अधिकारियों का भऱपूर सहयोग मिलेगा। पुरानी परेशानियों से भी बाहर निकलने में सफल होंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।