घर से शौच करने निकला था युवक, धरती में समाया

झारखंड
Spread the love

धनबाद। युवक घर से शौच करने निकला था। इस क्रम में वह जमीन में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग जुट गए। किसी तरह युवक को बाहर निकाला। घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत है।

घटना झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में 26 अगस्त की सुबह घटी। जानकारी के मुताबिक कालीमाटी धौड़ा निवासी युवक विष्णु पासवान मुगमा एरिया अंतर्गत राजपुरा ओसीपी में गुरुवार की सुबह शौच करने गया था। अचानक चाल धसंने से वह जमीन में समान गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग जुट गए। किसी तरह युवक को बाहर निकाला। घटनास्थल में अवैध ढंग से कोयला निकालने का काम स्थानीय करते रहते हैं। इस घटना के बाद अवैध ढंग से कोयला निकालने वालों के बीच दहशत व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक उक्त स्थान पर ईसीएल प्रबंधन द्वारा खतरे का बोर्ड लगाया गया है। इसके बाद भी लोग जान जोखिम में डाल उक्त क्षेत्र में जाया करते हैं। इसके कारण यह हादसा हुआ है। इसमें युवक की मौत हो गई। वह मैथन सिरामिक में मजदूरी करता था।